सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के परिप्रेक्ष्य में जनपद पुलिस का जागरूकता अभियान लगातार जारी कोतवाली पिथौरागढ़, गंगोलीहाट व बेरीनाग में छात्र-छात्राओं का भ्रमण एवं वृक्षारोपण |

पिथौरागढ़ | आगामी 31 अक्टूबर को मनाई जाने वाली सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी तथा क्षेत्राधिकारी के0एस0 रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है ।

इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों में निम्न कार्यक्रम आयोजित किए गए—

1️, कोतवाली पिथौरागढ़ में एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 ललित डंगवाल एवं अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों के साथ पुलिस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

2️, कोतवाली गंगोलीहाट में एसएचओ कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 आकिल सिद्दकी व पुलिस टीम द्वारा हीरा मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों के साथ कोतवाली भ्रमण कराया गया तथा बच्चों के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।

3️, कोतवाली बेरीनाग में एसएचओ नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में वरिष्ठ उ0नि0 श्री हरीश सिंह, उ0नि0 श्रीमती पूजा मेहरा मय टीम द्वारा लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल बेरीनाग के छात्र-छात्राओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इन कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व एवं सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान के बारे में अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अनुशासन, ईमानदारी एवं राष्ट्र सेवा जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया । इसके अतिरिक्त छात्रों एवं विद्यालय स्टाफ को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, तथा नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें विभिन्न ऑनलाइन शिकायत पोर्टलों एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों — 112, 1090, 1930, 1933 — के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *