ईमानदारी और सूझबूझ का उदाहरण पुलिस कर्मी व दुकानदार ने लौटाया गुम हुआ मंगलसूत्र |

पिथौरागढ़ | सिमलगैर स्थित जय काली कलर लैब के संचालक नवल किशोर रावल (व्यापार मण्डल जिला महामन्त्री) को अपनी दुकान के पास एक मंगलसूत्र गिरा हुआ मिला । रावल ने तत्काल ड्यूटी में तैनात कॉन्स्टेबल हरीश लटवाल को इस संबंध में सूचना दी । दुकानदार व पुलिस कर्मी दोनों ने सूझबूझ और ईमानदारी का परिचय देते हुए जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सूचना प्रसारित कराई तथा मंगलसूत्र के स्वामी की खोजबीन प्रारंभ की । खोज के उपरांत यह मंगलसूत्र रई निवासी लाली देवी पत्नी अर्जुन सिंह का होना पाया गया । इसके बाद महिला को बुलाकर वैरिफिकेशन के उपरांत मंगलसूत्र उन्हें सुपुर्द किया गया । महिला एवं उनके परिजनों द्वारा कॉन्स्टेबल हरीश लटवाल तथा दुकान संचालक श्री नवल किशोर रावल की ईमानदारी, सूझबूझ और मानवीय संवेदना की सराहना की गई । यह घटना न केवल पुलिस कर्मियों और नागरिकों के आपसी सहयोग व जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि समाज में विश्वास, नैतिकता और मानवता की भावना को भी सशक्त करती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *