पिथौरागढ़ पुलिस का नशा तस्करी पर कड़ा प्रहार एसओजी व थाना थल पुलिस की संयुक्त टीम ने 971 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | उत्तराखंड राज्य को नशामुक्त (ड्रग फ्री) बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान को सार्थक करने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एसपी पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा जनपद पुलिस को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसओजी व थाना थल पुलिस की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया गया है । घटना का संक्षिप्त विवरण- विगत दिवस प्रभारी एसओजी नीरज भाकुनी व थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में एसओजी व थाना थल पुलिस टीम द्वारा मुवानी – पिथौरागढ़ रोड पर चैकिंग के दौरान एक अल्टो कार को रोककर चैक किया, जिस दौरान उक्त कार में दो लोगों क्रमशः महेश टम्टा पुत्र दिनेश टम्टा निवासी ग्राम मलौन नाचनी तथा त्रिलोक कुमार पुत्र दिनेश टम्टा निवासी उपरोक्त के कब्जे से 971 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी । पुलिस द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी सीज किया गया ।

विधिक कार्यवाही

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त महेश टम्टा व त्रिलोक कुमार के विरुद्ध थाना थल में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।

बरामद माल- 971 ग्राम अवैध चरस ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *