पिथौरागढ़ | एसपी रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत वाहनों से काले शीशे हटाने की कार्रवाई की गई। यह अभियान पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । सीओ परवेज अली ने स्वयं फील्ड में मौजूद रहकर अभियान की कमान संभाली और अभियान के संचालन की बारीकी से निगरानी की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को समझाया गया और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए । इस अभियान के तहत दर्जनों वाहनों से काले शीशे हटाए गए और वाहन मालिकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने हेतु सचेत किया गया। पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि काले शीशों का उपयोग यातायात सुरक्षा के लिए खतरा है और इसे नियमों के विरुद्ध माना जाता है । पुलिस विभाग ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और ऐसे किसी भी कार्य से बचें जो कानून का उल्लंघन करता हो। इस अभियान का उद्देश्य जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है ।
वाहनों के काले शीशों पर कार्रवाई का विशेष अभियान |
















Leave a Reply