पुलिस कप्तान के कुशल मार्गदर्शन में “ऑपरेशन स्माइल” अभियान की सफलता तीन घंटे के भीतर नाबालिग को ढूंढकर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया |

पिथौरागढ़ | प्रदेश स्तर पर चल रहे “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत, जनपद पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में तथा सी.ओ. परवेज अली के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन स्माइल टीम निरंतर गुमशुदा बच्चों को उनके परिवार से मिलाने में प्रयासरत है। इसी क्रम में, थाना गंगोलीहाट क्षेत्र में एक 16 वर्षीय बालिका के घर से बिना बताये चले जाने और वापस न लौटने की सूचना प्राप्त हुई । थानाध्यक्ष गंगोलीहाट, हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें अ0उ0नि0 आकिल सिद्धिकी और ऑपरेशन स्माइल टीम/ए.एच.टी.यू. के सदस्य शामिल थे, ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही की। तीन घंटे के भीतर ही पुलिस ने गुमशुदा बालिका को रैतोला गंगोलीहाट से सकुशल बरामद कर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *