पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय देहरादून से प्राप्त आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशानुसार, आज रिजर्व पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल- 67 पुलिस कार्मिकों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ परीक्षण किया गया, इस दौरान मनोचिकित्सक द्वारा पुलिस कर्मियों को तनावमुक्त करने के उद्देश्य से उनकी काउन्सलिंग भी की गयी । इसके अतिरिक्त शिविर में उपस्थित सभी लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं एवं उनसे बचाव के सम्बन्ध में उचित जानकारी दी गई एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया । इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक परवेज अली, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला, उ0नि0 श्रीमती ऊषा देव सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने स्वास्थ सम्बन्धित चिकिस्सा परामर्श लिये गये । उक्त चिकित्सा शिविर में डॉ0 दिनेश धर्मशक्तू- जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़, डॉ0 विजय पाण्डे- बाल रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़, डॉ0 बन्दना- स्त्री रोग विशेषज्ञ, महिला चिकित्सालय पिथौरागढ़, डॉ0 जीवन चन्द- मनोचिकित्सक, मुख्य फार्मासिस्ट पुलिस लाईन जी0एस0 रौतेला, नर्स पुलिस चिकित्सालय शकुन्तला, हीरा देवी, विक्रम नाथ मौजूद रहे ।
पिथौरागढ़ पुलिस लाईन में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु लगया गया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, कुल- 67 लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण ।
















Leave a Reply