पिथौरागढ़ | थाना बलुवाकोट पुलिस और फायर रेस्क्यू टीम ने पशुपालन मंत्री जी की सूचना पर एक बेजुबान जानवर की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया है। यह घटना पिछले शुक्रवार की है जब पुलिस को सूचना मिली कि किमखोला गांव में एक गाय का बछड़ा फंसा हुआ है। जानकारी के साथ वीडियो भी भेजा गया था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस और फायर रेस्क्यू टीम, रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस, फायर रेस्क्यू टीम, पशुपालन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से बछड़े को सुरक्षित निकाल कर उसका इलाज करवाया गया, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी । पशुपालन मन्त्री जी के द्वारा पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की सराहना की ।
बेजुबान के लिये देवदूत बनी थाना बलुवाकोट पुलिस/ अग्निशमन टीम |
















Leave a Reply