पिथौरागढ़ | पथौरागढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके विरूद्ध धारा 147/323/504/506 भादवि के तहत बाद चल रहा है। अदालत द्वारा वारण्ट जारी किया गया था। एसपी पिथौरागढ़ के निर्देश में सी0ओ0 परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत करने हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही कर रही है । जिस क्रम में अभियुक्त अशोक वी. के. पुत्र रमेश कुमार निवासी देवलिक थाना चैनपुर जिला बजांग नेपाल हाल राजा होटल वाली गली टकाना पिथौरागढ़ के विरूद्ध धारा 147/323/504/506 भादवि के तहत वाद चल रहा था। कोर्ट से बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद, अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उ0नि0 मनोज जलाल, हे0 का0 सुशील कुमार द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया । एसपी श्रीमती रेखा यादव ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, और इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढील या लापरवाही नहीं बरती जाएगी ।
पिथौरागढ़ पुलिस है एक्शन मोड पर “वारंटी अभियुक्त पुलिस के शिकंजे में”कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त धर दबोचा |
















Leave a Reply