सार्वजनिक /धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 91 लोगों के विरूद्ध की कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव द्वारा जनपद में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया है कि वे अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखें। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं । इसी क्रम में, सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने व गन्दगी करने वाले कुल 23 लोगों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी । साथ ही पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 68 वाहन चालकों के विरुद्ध भी चालान की कार्रवाई की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *