कोतवाली धारचुला द्वारा आयोजित की गई ग्राम प्रहरीयो की संयुक्त मीटिंग |

पिथौरागढ़ | कोतवाली धारचुला पुलिस द्वारा ग्राम प्रहरीयों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम प्रहरी और पुलिस के बीच आगामी चुनावो के दृष्टिगत सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस बैठक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है | बैठक में धारचुला पुलिस ने ग्राम प्रहरीयों के कार्यों और उनकी जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया। उन्हें स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया गया और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया कि वे किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें । इस बैठक के माध्यम से पुलिस और ग्राम प्रहरी के बीच सहयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *