आपस में लडाई-झगडा कर उत्पात मचाने वाले दो युवको को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने दो युवकों को आपस में लडाई-झगडा और गाली-गलौच करने के अपराध में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रमेश सिंह बोहरा निवासी भाटकोट व दिनेश सिंह बोहरा निवासी पुरानी बाजार पिथौरागढ़ के खिलाफ धारा 172 बीएनएसएस के तहत कानूनी कार्रवाई की गई । पुलिस को सूचना मिली कि टैक्सी स्टैन्ड के पास दो युवक आपस में लडाई-झग़डा गाली-गलोच कर रहे है , जिसके बाद कोतवाली पिथौरागढ़ से उ0नि0 कमलेश जोशी मय टीम के मौके पर पहुँचे तथा किसी भी अप्रिय घटना घटित होने से रोकने व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए उक्त दोनो को धारा 172 बीएनएसएस की शक्ति का प्रयोग कर गिरफ्तार किया । कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने आरोपीयो को उनकी गलती का एहसास दिलाते हुए उनको सभ्यता का पाठ पढ़ाया और जनता को यह संदेश दिया कि ऐसे कृत्यों को समाज में सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर वे भी इस प्रकार की घटना का सामना कर रहे हैं या ऐसी किसी घटना के बारे में जानते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *