बेरीनाग में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई शांति व्यवस्था के लिए सड़कों पर उतरे पुलिस-प्रशासन, इलाके में निकाला गया फ्लैग मार्च |

पिथौरागढ़  | पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन और पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गिरी गोस्वामी और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस एवं प्रशासन ने कड़ी निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं । सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में पुलिस बल ने जिला प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से बेरीनाग क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर जनता से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर एसडीएम बेरीनाग श्रेष्ठ गुंसोला, एसडीएम गंगोलीहर यशवीर सिंह, एसओ महेश चंद्र, एसओ श्री सुरेश कंबोज, एसओ प्रकाश पाण्डे, उपनिरीक्षक श्री योगेश कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे । फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने साफ संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की अशांति या कानून व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रशासन और पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि शांति व सामुदायिक सौहार्द को कायम रखने में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी । जनता से अनुरोध है कि किसी भी अफवाह या असामाजिक गतिविधि को रोकने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *