पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, अभियुक्त दीपक सिंह तड़ागी निवासी दाडिमखोला के विरुद्ध चेक बाउंस के मामले में कोर्ट में 138 एनआई एक्ट के तहत वाद चल रहा है । कोर्ट से बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद, अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कोतवाली पिथौरागढ़ से उपनिरीक्षक कमलेश जोशी (चौकी प्रभारी एचोली) द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया । एस.पी. रेखा यादव ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, और इस प्रकार के मामलों में किसी भी प्रकार की ढील या लापरवाही नहीं बरती जाएगी ।
कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply