आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास व गैंगस्टर एक्ट में नामजद व्यक्ति मिला मकान मालिक पर कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन “*Crack Down – Verification Drive*” के अंतर्गत पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व मजदूरों का सघन सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है । इसी क्रम में उप निरीक्षक कमलेश जोशी मय कोतवाली पिथौरागढ़ की सत्यापन टीम द्वारा पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में अभियान के दौरान एक व्यक्ति का सत्यापन करने पर उसका पुलिस सत्यापन नहीं पाया गया । जांच करने पर सामने आया कि उक्त व्यक्ति जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) का निवासी है तथा उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) एवं गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में अभियोग पंजीकृत हैं । जांच में यह भी पाया गया कि मकान मालिक द्वारा बिना पुलिस सत्यापन कराए उक्त व्यक्ति को अपने यहां किरायेदार के रूप में रखा गया था ।

⚖️ इस पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए —
🔹 मकान मालिक के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर जुर्माना लगाया गया
🔹 सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उक्त व्यक्ति को उसके मूल निवास (बरेली) वापस भेज दिया गया

*📊 ऑपरेशन “Crack Down – Verification Drive” के तहत जनपद में अब तक:*
🔹 3751 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन
🔹 177 मकान मालिकों/ठेकेदारों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही
🔹 लगभग 7 लाख रुपये के चालान

⚠️ पिथौरागढ़ पुलिस की आम जनता से अपील
यदि आपके यहां कोई किरायेदार, मजदूर या बाहरी व्यक्ति रह रहा है तो उसका पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं, अन्यथा आपके विरुद्ध भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *