पौड़ी | एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन पर जनपद में संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों व यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही हेतु सभी थाना व यातायात प्रभारियों को दिन-रात सघन चेकिंग के आदेश दिए गए हैं ।
इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 09 चालकों (कोटद्वार-06,लक्ष्मणझूला-01, यातायात कोटद्वार-02) के वाहन मौके पर सीज़ कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 95 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान कर सख्त कार्यवाही की गई।पौड़ी पुलिस द्वारा ऐसे अभियान प्रतिदिन जारी रखे जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन को सुनिश्चित किया जा सके।
“नशे में ड्राइविंग पड़ रही भारी – पौड़ी पुलिस कर रही लगातार वाहनों को सीज |
















Leave a Reply