त्यौहारी सीजन में स्मैक की सप्लाई पर पौड़ी पुलिस ने लगाए ब्रेक, 50 लाख कीमत की 172.8 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर हुआ गिरफ्तार |

पौड़ी | त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत जनपद पौड़ी में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें । उक्त निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्र मोहन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान लगातार वाहन चेकिंग, गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में, बी.ई.एल रोड, कोटद्वार पर संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति मोहित निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) को रोका गया। उसके कब्जे से 172.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरण:
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह बरेली का निवासी है और बरेली में स्मैक बेचने का काम करता है, त्यौहारी सीजन में अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से वह आज कोटद्वार कोर्ट में अपनी एक तारीख में आया था। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्कूल-कॉलेज के छात्रों और फैक्ट्री कर्मचारियों को बेचने की योजना बनाई थी। यह काम वह लंबे समय से कर रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
मोहित (उम्र 28 वर्ष) पुत्र पूरनलाल, निवासी-16 गंगापुर चौराहा, सहमत गंज, थाना- बारादरी, जिला- बरेली, उत्तर प्रदेश।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0-260/25, धारा- 8/21 एन.डी.पी.एस एक्ट

बरामदगी का विवरण
172.81 ग्राम अवैध (कीमत लगभग 50 लाख रूपये)

आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0- 206/23,धारा- 8/21/29 एन.डी.पी.एस एक्ट, थाना- कोटद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *