पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक जनजागरुकता किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है पौड़ी पुलिस द्वारा रामलीला मंचों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर रैली, नुक्कड नाटक आदि माध्यमों से नियमित रूप से जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवा पीढ़ी को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, महिला उत्पीड़न और अन्य सामाजिक अपराधों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना है ।
इसी क्रम में सतपुली पुलिस टीम द्वारा रामलीला मंचन के दौरान, कोतवाली कोटद्वार/ साइबर/ सीआईयू/एएचटीयू कोटद्वार द्वारा ब्लूमिंग वैली स्कूल कोटद्वार में रैली एवं नुक्कड नाटक के माध्यम से, लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा वंदे मातरम कुंज स्कूल एवं थलीसैण पुलिस टीम द्वारा रा0इ0का0 गंगाऊ में शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों को जागरूक करते हुए बताया गया कि साइबर दुनिया में सावधानी न बरतने पर फर्जी कॉल, ईमेल, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया धोखाधड़ी का शिकार बनाया जा सकता है। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप्प, सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता,ऑनलाइन साइबर सुरक्षा हेल्पलाइन नम्बर- 1930, डायल-112 के समबन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई । अभियानों के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों की संभावना को न्यूनतम किया जा सके और समाज में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल सुनिश्चित किया जा सके।
पौड़ी पुलिस का रामलीला मंचों से लेकर स्कूल-कॉलेजों तक जागरूकता अभियान जारी – साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान।
















Leave a Reply