पौड़ी | कोतवाली श्रीनगर पर चंद्र सिंह निवासी-चमोली द्वारा सूचना दी गई कि धारी देवी से श्रीकोट की ओर यात्रा के दौरान उनका बैग जीएमओ की किसी बस में छूट गया है उक्त बैग में मेरे ₹25,000 नकद, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं अन्य निजी सामान है। यात्री को बस का नंबर ज्ञात न होने के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण थी । सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर ने तत्काल बाजार चौकी क्षेत्र में पुलिस टीम को सक्रिय किया। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संचालित सभी बसों की सघन चेकिंग की गई। इसी क्रम में बस संख्या — UK 15 PA 0376 को रोका गया एवं सीटों की जांच के दौरान एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ। जब बस में सवार यात्रियों से पूछताछ की गई तो किसी ने भी बैग को अपना नहीं बताया। इसके पश्चात
चंद्र सिंह से मोबाइल पर संपर्क कर उनके कथनानुसार बैग की जांच की गई जिसमें ₹25,000 नकद, मोबाइल चार्जर एवं दस्तावेज सही-सलामत बरामद हुए। जिसके पश्चात बैग को पुलिस टीम द्वारा बैग को सकुशल यात्री के सुपुर्द कर दिया गया। यात्री द्वारा पुलिस टीम की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
श्रीनगर पुलिस द्वारा ₹25,000 सहित अन्य सामान सकुशल बरामद कर यात्री को किया वापस ।
















Leave a Reply