पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ न्यायालयों से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित कराने हेतु सभी थाना प्रभारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है।
निर्गत निर्देशों के अनुपालन मेः-
थाना सतपुली पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी NBW धारा- 81/53(1) पुलिस अधिनियम से संबंधित वारण्टी हरि सिंह महतो, हाल निवासी- सतपुली, जो कि विगत काफी समय से न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
इसी क्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट, पौड़ी द्वारा जारी NBW, फौजदारी वाद संख्या-617/25, धारा- 3/181, 190(2), 184 मोटर वहान अधिनियम से संबंधित वारण्टी रफी निवासी- श्यामपुर, जनपद हरिद्वार, को थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा नटराज चौक, ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्ताशुदा दोनों वारण्टियों को
न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता वारण्टी
1. हरि सिंह महतो, निवासी- नारायणपुर तहसील तरिया बिहार,हाल निवासी- सतपुली
2. रफी पुत्र सतरदीन निवासी- ग्राम गैण्डीखाता थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार
















Leave a Reply