नशा तस्करों पर लगातार कड़ा प्रहार करती पौड़ी पुलिस– 05 लाख कीमत की 16.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 तस्कर धर दबोचे।

पौडी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम मेः-

क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार के नेतृत्व में कोटद्वार व सी0आई0यू0 पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही थी इस चेकिंग के दौरान BEL रोड कोटद्वार के पास 02 मोटर साइकिल सवार युवकों को रोका गया चेकिंग के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से कुल 16.45 ग्राम अवैध स्मैक (मनदीप नेगी के कब्जे से 8.83 ग्राम अवैध स्मैक तथा अमित चौहान के कब्जे से बरामद 7. 62 ग्राम स्मैक) बरामद की गई। दोनों युवकों को मौके पर गिरफ्तार करने के साथ ही प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UK-15-1492) को भी सीज किया गया। अभियुकतों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-229/2025,धारा- 8/21/60 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-229/2025,धारा- 8/21/60 NDPS ACT

नाम पता अभियुक्तगण
मनदीप नेगी पुत्र स्वर्गीय दयाल सिंह निवासी देवी रोड कोटद्वार उम्र 37 वर्ष
अमित चौहान पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह चौहान निवासी बेलाडाट चौराहा जगदीशपुर कॉलोनी कोटद्वार उम्र 27

बरामदगी
1. अभियुक्त मनदीप नेगी पुत्र दयाल सिंह, निवासी- देवी रोड कोटद्वार (8.83 ग्राम अवैध स्मैक बरामद)
2. अभियुक्त अमित चौहान पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह चौहान, निवासी- बेलाडाट,जगदीशपुर (7. 62 ग्राम स्मैक बरामद)
3. UK-15-1492 मोटरसाइकिल
कुल बरामद 16.45 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग- 4,94,000 रू0/-)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *