गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु कोटद्वार पुलिस ने एजेंसी स्वामियों के साथ की बैठक ।

कोटद्वार | जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर द्वारा कोटद्वार क्षेत्र की समस्त गैस एजेंसियों के स्वामियों के साथ बैठक आयोजित कर गैस वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं जन-सुविधा अनुकूल बनाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

1️⃣ गैस सिलेंडरों का वितरण पूर्व निर्धारित तिथि एवं तय किए गए क्षेत्र में ही किया जाए, जिससे वितरण व्यवस्था में अनुशासन बना रहे।
2️⃣ गैस वितरण उपभोक्ताओं की बुकिंग तिथि के अनुसार क्रमवार किया जाए, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं निष्पक्ष रूप से गैस उपलब्ध हो सके।
3️⃣ गैस सिलेंडरों की डिलीवरी संबंधित क्षेत्रों में जाकर ही सुनिश्चित की जाए तथा गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए, जिससे अव्यवस्था एवं असुविधा से बचा जा सके।
4️⃣ उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता अनुसार गैस एजेंसियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि वितरण कार्य में किसी प्रकार की देरी या बाधा उत्पन्न न हो।

🔸 प्रशासन की आमजन से अपील—
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित नियमों एवं व्यवस्था का पालन करें तथा प्रशासन का सहयोग करें। आपकी सहभागिता से ही गैस वितरण प्रणाली को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *