डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ प्रकरण में कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा दर्ज प्रतिमा को खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश, आरोपियों की धर पकड़ हेतु टीमें गठित ।

श्रीनगर | श्रीनगर क्षेत्र में स्थित भीमराव अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा प्रतिमा से छेड़छाड़ कर उसे खराब करने की घटना संज्ञान में आई। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली श्रीनगर में तत्काल मु0अ0सं0-18/2026, धारा 196(1)(b), 298 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन करने के साथ साथ सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर गोपनीय पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

🙏 *जनसहयोग अपेक्षित*
आमजन से अनुरोध है कि घटना से संबंधित कोई भी जानकारी, फोटो या वीडियो होने पर पुलिस से साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस संबंध में भ्रामक खबरों व अफवाह को न फैलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *