नशा तस्करी करने वाले गिरोह पर पौड़ी पुलिस का कड़ा प्रहार, गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े मुख्य सरगना सहित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के अंतर्गत जनपद पौड़ी पुलिस लगातार सक्रिय एवं सतर्क रहते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नियमित चेकिंग अभियान चलाकर नशीले पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के साथ साथ खरीद-फरोख्त करने वाले, बेचने तथा परिवहन करने वाले (सप्लाई चेन) नशा तस्करों के विरुद्ध भी सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
निर्गत निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन रमेश तनवर व प्रभारी सीआईयू  रणजीत तोमर के नेतृत्व में कोतवाली लैन्सडाउन पुलिस एवं CIU टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध वाहनों से कुल 89.81 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसमें अभियुक्तों यशवंत सिंह व लव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया। एवं अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली लैंसडाउन में मु0अ0सं0 04/2026 धारा- 8/20/60 NDPS Act व 111(2)(ii) (3)(4) BNS ( संगठित अपराध) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था । गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त बरामद गांजा महिपाल, निवासी रतूपुरा ठाकुर, जनपद मुरादाबाद, के कहने पर लाया जा रहा था। जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा मामले की गहन एवं विस्तृत जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मादक पदार्थों के वास्तविक स्रोत, सप्लाई चेन तथा इस अवैध तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने हेतु लगातार सुरागसी-पतारसी की गई एवं तकनीकी व भौतिक साक्ष्यों का संकलन किया गया। पुलिस टीम के सुनियोजित प्रयासों, सटीक सूचना संकलन एवं जांच के परिणामस्वरूप इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता प्रकाश में आई। जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्त महिपाल सिंह, निवासी-मुरादाबाद जो कि इस गांजे तस्करी का मुख्य सरगना था जिसके द्वारा ही गांजे की यह खेप मंगवायी गयी थी। साथ ही बिट्टू सैनी, निवासी- मुरादाबाद द्वारा अपनी कार गांजा तस्करी हेतु उपलब्ध कराई गयी थी तथा राजेन्द्र सिंह निवासी नन्दानगर, जनपद चमोली द्वारा पैसा लेकर गांजा अभियुक्तों को बेचा गया था। उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों में से राजेन्द्र सिहं के विरूद्ध थाना श्यामपुर, जनपद- हरिद्वार में भी NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है, पुलिस टीम द्वारा अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस नशा तस्करी में अन्य संलिप्त अभियुक्तो की भी पहचान सुनिश्चित करने हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता अभियुक्तगण*
1-महिपाल सिंह (उम्र 21 वर्ष),पुत्र कृपाल सिंह, निवासी- रतुपुरा जनपद- मुरादाबाद उ0प्र0
2- बिट्टू सैनी (उम्र 26 वर्ष),पुत्र रामकिशोर सैनी निवासी- रतुपुरा, जनपद मुरादाबाद उ0प्र0
3- राजेन्द्र सिंह (उम्र 49 वर्ष) पुत्र बलवीर सिंह, निवासी- सुतोल नन्दानगर, जनपद- चमोली

*पंजीकृत अभियोग*
1. मु0अ0स0 04/2026 धारा- 8/20/27(a)/29/60 NDPS Act व 111(2)(ii) (3)(4) BNS (कोतवाली लैंसडाउन में पंजीकृत)
2. मु0अ0स0 17/2023 धारा- 8/20/29/60 NDPS Act थाना- श्यामपुर, जनपद हरिद्वार बनाम राजेन्द्र सिंह (पूर्व में पंजीकृत)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *