पौड़ी पुलिसकर्मी ने रक्तदान कर पेश की सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल ।

पौड़ी | कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला मरीज सरोजनी गुसांई, जो उपचाररत थीं, को इलाज के दौरान O पॉजिटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता हुई। जैसे ही इसकी जानकारी कोटद्वार ट्रैफिक पुलिस में नियुक्त कांस्टेबल अवनीश राणा को प्राप्त हुई, उन्होंने बिना किसी विलंब के मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए रक्तदान के लिए तत्परता दिखाई और रक्तदान किया। अवनीश ने स्वेच्छा से आगे बढ़कर अब तक 15 बार रक्तदान कर मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया । आरक्षी अवनीश राणा का यह सराहनीय कार्य न केवल एक जीवन बचाने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि यह उनके सेवा भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता का भी परिचायक है। उनका यह योगदान समाज के लिए एक प्रेरणा है कि आवश्यकता के समय आगे बढ़कर किसी की मदद करना ही सच्ची मानवता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *