पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में पुलिस टीमों द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रमों का वृहद स्तर पर आयोजन कर आमजन को विभिन्न सामाजिक व कानूनी विषयों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में जाकर NSS के छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अध्यापकों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराध से बचाव, डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर फ्रॉड के तरीकों, नशे/मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों, यातायात नियमों के पालन, नए आपराधिक कानूनों की जानकारी, महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, पोक्सो एक्ट तथा आपातकालीन सेवाओं डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।
नशा मुक्ति से लेकर साइबर सुरक्षा के बारे में आमजन को किया जा रहा जागरूक NSS स्वयंसेवकों व शिक्षकों को पुलिस द्वारा दी गई कानूनी सुरक्षा व साइबर सतर्कता की महत्वपूर्ण जानकारी ।
















Leave a Reply