जागरूकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व नए कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार जनपद में संचालित “पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत पौड़ी पुलिस टीम द्वारा पाबो के ग्राम थापली में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान पाबों पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा एवं कानून से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव व सतर्कता के सुझाव, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, घरेलू हिंसा की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के संबंध में जागरूकता किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा उत्तराखंड पुलिस ऐप के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या, संदिग्ध गतिविधि या साइबर अपराध की स्थिति में इन माध्यमों से तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *