चेक बाउंस से संबंधित एक और वारण्टी को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं । इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्याययिक मजिस्ट्रेट द्वारा निर्गत NBW, धारा- 138 NI Act से सम्बन्धित वारण्टी शुभम, निवासी- इंद्रा नगर आमपडाव कोटद्वार को आज कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। उक्त वारण्टी अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता अभियुक्त
1.शुभम पुत्र नैन सिंह,निवासी- इंद्रा नगर निकट आमपडाव कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *