नाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण में नामजद अभियुक्त को कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे ।

पौड़ी | कोटद्वार निवासी द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ शुभम नाम के युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया है जिसके फलस्वरूप वह गर्भवती हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर पीड़िता द्वारा अपने साथ हुई घटना के संबंध में जानकारी दी गई। इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0–43/2026, धारा- 64 बीएनएस तथा 5J(II)/6 पोक्सो अधिनियम बनाम अभियुक्त शुभम पंजीकृत किया गया । महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के क्रम में प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा पीड़िता के बयान, चिकित्सीय परीक्षण सहित अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए, जिनके आधार पर नामजद अभियुक्त शुभम की संलिप्तता की पुष्टि हुई। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शुभम, निवासी–गिवाईस्त्रोत, कोटद्वार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया है ।

*नाम पता अभियुक्त*
शुभम पुत्र सतीश चंद्र निवासी गिवाईस्त्रोत थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *