पौड़ी | पुलिस मुख्यालय द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की खोजबीन हेतु “ऑपरेशन स्माईल” अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद की ऑपरेशन स्माईल टीम को गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में समाजसेवी इंदू नौटियाल द्वारा एक युवक को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) कोटद्वार कार्यालय लाया गया। युवक हल्दुखाता क्षेत्र में खेतों में अस्वस्थ/असहाय अवस्था में पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर इंदू नौटियाल द्वारा कलालघाटी पुलिस की सहायता से युवक का रेस्क्यू कर युवक को एएचटीयू के सरकारी वाहन से कार्यालय लाया गया । कार्यालय में महिला उपनिरीक्षक सुमन लता, महिला कांस्टेबल विद्या मेहता एवं कांस्टेबल शूरवीर सिंह द्वारा युवक को विश्वास में लेते हुए पूछताछ की गई। युवक ने अपना नाम गया प्रसाद निवासी- रामपुर कोठी बताया, उसने अपने भाई के मोबाइल नंबर दिए,नंबर पर संपर्क करने पर उसकी माता से वार्ता हुई, जिन्होंने युवक की पहचान अपने पुत्र के रूप में की और बताया कि वह अपने भाई के साथ हरिद्वार काम पर गया था। युवक की माता द्वारा दिए गए बड़े भाई के नंबर पर संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि युवक 15.02.2026 से हरिद्वार सिडकुल क्षेत्र से लापता था तथा उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। सूचना मिलने पर युवक के ताऊ के पुत्र सियाराम एएचटीयू कार्यालय पहुंचे और युवक की पहचान गया प्रसाद पुत्र हेमराज, निवासी-रामपुर कोठी, थाना मयलानी, जनपद लखीमपुर खीरी (उ.प्र.), उम्र 21 वर्ष के रूप में की जिसके पश्चात आवश्यक सत्यापन एवं काउंसलिंग उपरांत युवक को सकुशल उसके ताऊ के पुत्र सियाराम एवं बहनोई विकास के सुपुर्द किया गया ।
भटके कदमों को पौड़ी पुलिस ने दिलाया सहारा, मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की सुरक्षित कराई घर वापसी उ0प्र0 से भाई के साथ काम की तलाश में हरिद्वार से भटकर कोटद्वार पहुंचा था युवक ।
















Leave a Reply