कोटद्वार | स्थानीय निवासी कोटद्वार ने कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वादी की विडियो एडिट कर अश्लील विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड़ करने की धमकी देकर वादी से रु0-3,54,000/- की धोखाधड़ी की गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-125/2024, धारा 420 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन, तकनीकी विश्लेषण एवं कुशल सुरागरसी-पतारसी के माध्यम से प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त पवन, निवासी गुरुदासपुर, पंजाब को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उक्त प्रकरण में जांच के दौरान अन्य अभियुक्त रुक्कू की संलिप्तता भी प्रकाश में आई थी, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई, किन्तु शातिर अभियुक्त होने के कारण वह लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, जनपद पौड़ी द्वारा अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फरार एवं वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त, स्पष्ट एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। अभियुक्त की लगातार फरारी को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ₹5,000/- का इनाम घोषित किया गया एवम फिर से टीम गठित कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा मुकदमे में वांछित ₹5,000/- के इनामी अभियुक्त रुक्कू को राज्य तमिलनाडु से सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त रुक्कू विगत लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार अपने ठिकाने परिवर्तित कर विभिन्न राज्यों में छिपकर रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का सूक्ष्म एवं गहन विश्लेषण किया गया। सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, डेटा विश्लेषण एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक इनपुट्स के आधार पर अभियुक्त की गतिविधियों का क्रमबद्ध अध्ययन कर सटीक सूचना संकलित की गई । पुख्ता लोकेशन प्राप्त होने पर पुलिस टीम तत्काल तमिलनाडु रवाना हुई, जहां स्थानीय पुलिस इकाइयों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर संयुक्त अभियान चलाया गया। टीम द्वारा वहां ठहरकर संभावित ठिकानों की लगातार निगरानी की गई, संदिग्ध स्थानों पर सुनियोजित दबिश दी गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए निरंतर प्रयास किए गए। सतत फील्ड वर्क, तकनीकी सटीकता के परिणामस्वरूप अभियुक्त को धर दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है | वांछित अभियुक्त रुक्कू मेवात हरियाणा का रहने वाला है जिसके विरुद्ध अन्य राज्यों, विशेषकर हरियाणा एवं दिल्ली में भी आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी संबंधित राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर संकलित की जा रही है
।
*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से संपर्क कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था तथा कभी स्वयं को पुलिस/साइबर सेल अधिकारी बताकर धन उगाही करता था । इस संबंध में उसके एवं उसके भाई के विरुद्ध दिल्ली में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें दोनों लगभग एक माह तिहाड़ जेल में रहे। जेल से छूटने के बाद आर्थिक दबाव के चलते उसने मई 2024 में उत्तराखण्ड निवासी एक व्यक्ति से न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगभग ₹3,50,000/- वसूल किए तथा कोटद्वार में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पर उसने मोबाइल व सिम नष्ट कर दिए और गिरफ्तारी से बचने हेतु तमिलनाडु जाकर ट्रक चालक के रूप में कार्य करने लगा।
*नाम पता अभियुक्त*
रुक्कू (उम्र-27 वर्ष) पुत्र शमशू, निवासी एंचवाडी, पुन्हानो, जिला नूहु, मेवात हरियाणा
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0-125/2024 धारा 420/120B भादवि
*अपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0-357/2022, धारा- 170/384/419/420 भा0द0वि0 चालानी थाना स्पेशल सैल दिल्ली । (नोटः- अभियुक्त पूर्व मे तिहाड जेल में 01 माह रहकर आया है।)
2. मु0अ0सं0-125/2024, धारा 170/384/420/120B भादवि चालानी कोतवाली कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल।
















Leave a Reply