आबकारी अधिनियम से संबंधित गैर-जमानती वारंट में अभियुक्त को धुमाकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु निर्देश दिये हैं | जिसके क्रम में थाना धुमाकोट पुलिस टीम द्वार माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी धुमाकोट द्वारा निर्गत NBW सम्बन्धित फौ०वा0सं0- 16/2025, धारा- 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारण्टी अभियुक्त रणवीर सिंह, निवासी- रिखणीखाल को खाल्यूडांडा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा वारण्टी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*नाम पता वारण्टी*
रणवीर सिंह पुत्र स्व गब्बर सिंह रावत निवासी- छन्नीखाल, रिखणीखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी- खाल्यूडांडा धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *