किरायेदारों एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के साथ-साथ बैंक, एटीएम, बाजार क्षेत्रों व जनपद सीमाओं पर हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक कार्यवाही जारी ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा जनपद में अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान संचालित किया जा रहा है। जनपद में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने हेतु पुलिस टीमों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर निरंतर, सुनियोजित एवं समन्वित कार्रवाई की जा रही है।

*बैंक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जांच*
जनपद के समस्त बैंकों, एटीएम, ज्वैलर्स एवं बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का भौतिक सत्यापन कर संबंधित प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे संभावित आपराधिक घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित हो सके।

*ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत सत्यापन अभियान*
ऑपरेशन क्रैकडाउन के अंतर्गत जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों, होटल/ढाबा कर्मचारियों एवं अस्थायी रूप से ठहरे व्यक्तियों का निरंतर सत्यापन किया जा रहा है। मकान मालिकों को अपने किरायेदारों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने हेतु निर्देशित एवं जागरूक किया जा रहा है। बिना सत्यापन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों/मकान मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

*सघन वाहन चेकिंग अभियान*
सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु मुख्य चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों एवं जनपद की सीमाओं पर नियमित रूप से सघन वाहन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन, बिना वैध दस्तावेज वाहन संचालन, ओवरलोडिंग, नशे की अवस्था में वाहन चलाने आदि मामलों में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *