वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा किया गया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण सभी शाखाओं के अभिलेख प्रबंधन को सुदृढ़ करने एवं रिकॉर्ड अद्यतन रखने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के द्वारा पुलिस कार्यालय पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का गहनता से अवलोकन करते हुए अभिलेखों, पत्रावलियों एवं लंबित प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निम्न बिंदुओं पर विशेष दिशा-निर्देश दिये गये—

🔹 अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, इंडेक्सिंग एवं डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।
🔹 लंबित पत्रावलियों एवं प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित शाखा प्रभारियों को स्पष्ट समयसीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।
🔹 कार्यालय परिसर में साफ-सफाई, अभिलेख कक्ष की सुव्यवस्था तथा रिकॉर्ड की सुरक्षित संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
🔹 डीसीआरबी शाखा को गुमशुदा व्यक्तियों/वाहनों का विवरण ‘वात्सल्य’ व ‘जिपनैट’ आदि पोर्टलों पर समयबद्ध अपडेट करने के दिये गये निर्देश।
🔹 महिला काउन्सिलिंग सेल को पॉक्सो एक्ट से संबंधित पीड़िताओं को अपराध सहायता योजना के तहत सरकार से मिलने वाली धनराशि का समयबद्ध निस्तारण करें।
🔹 कार्यालय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा — कार्यालय के कार्यों में दक्षता एवं अनुशासन से कार्य कर ही जनसामान्य को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान की जा सकती हैं। उन्होंने सभी कार्मिकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ करने हेतु प्रेरित किया साथ ही उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कार्य के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित समयावधि के भीतर समस्त लंबित कार्यों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *