ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट में जनपद पौड़ी से फायरफाइटर अंकित का शानदार रहा प्रदर्शन अपने शानदार व उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ जीते दो ब्रॉन्ज मेडल ।

पौड़ी | उदयपुर राजस्थान में आयोजित All India Fire Service Sports Meet में जहाँ देशभर के प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। वहीं जनपद पौड़ी से प्रतिभाग करते हुए फायरफाइटर अंकित ने शानदार प्रदर्शन कर बैडमिंटन प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। साथ ही क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी टीम के साथ बेहतरीन समन्वय, अनुशासन एवं टीमवर्क का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके परिणामस्वरूप टीम ने भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इस प्रकार उन्होंने कुल 02 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जनपद का नाम गौरवान्वित किया।

इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा उन्हें सम्मानित कर बधाई दी गई और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया । समस्त पौड़ी पुलिस परिवार की ओर से फायरफ़ाइटर अंकित को हार्दिक शुभकामनाएँ — ऐसे ही जीत का सिलसिला जारी रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *