पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु निर्देश दिये हैं | जिसके क्रम में थाना धुमाकोट पुलिस टीम द्वार न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी धुमाकोट द्वारा निर्गत गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) सम्बन्धित फौ०वा0सं0- 33/2024, धारा-147,323,325,504 भादवि से संबंधित वारण्टी अभियुक्त दीप भदोला, निवासी- धुमाकोट जनपद पौड़ी को गौलीखाल से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा वारण्टी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
*नाम पता वारण्टी*
दीप भदोला (उम्र 37 वर्ष) पुत्र प्रेमबल्लभ निवासी ग्राम जगदेई थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल।













Leave a Reply