पौड़ी पुलिस के हत्थे चढा नशा तस्कर,737 ग्राम अवैध भांग पत्ती के साथ 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार ।

पौड़ी | मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान एक नेपाली मूल के भारत बहादुर को 737 ग्राम अवैध भांग पत्ती के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त से पूछताछ का विवरण
पूछताछ व जानकारी करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह भांग के पौधे की पत्तियों तथा तने को एकत्रित करके सुखाकर यहां स्वर्ग आश्रम और राम झूला क्षेत्र में रहने वाले लोगों,पर्यटकों तथा घुमक्कड़ साधुओं को पुड़िया बनाकर छोटी-छोटी मात्रा में बेच देता हूं तथा इससे मिलने वाले पैसों से मैं अपना खर्च चलाता हूं।

अभियुक्त का नाम पता
1. भारत बहादुर (उम्र 35 वर्ष) पुत्र लक्ष्य बहादुर, निवासी- ग्राम सिंगोड़ी, जिला- दईलेख आंचल भोरी, थाना- राखम, नेपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *