नशे के कारोबार पर शिकंजा कसती पौड़ी पुलिस, 31 ग्राम स्मैक के साथ 02 नशा तस्कर गिरफ्तार यात्रियों व स्थानीय युवाओं को बनाने वाले थे नशे का शिकार, पुलिस की सक्रियता से साजिश हुई नाकाम ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार, द्वारा नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, नशा तस्करों की सप्लाई चेन को पूर्णतः ध्वस्त करने तथा नशे की बिक्री, आपूर्ति, परिवहन एवं वितरण से जुड़ी प्रत्येक कड़ी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा नियमित चेकिंग के दौरान भीमगोड़ा क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से कुल 31 ग्राम स्मैक (साबिर अली निवासी श्रीनगर के पास से 16 ग्राम तथा शराफत अली निवासी श्रीनगर के पास से 15 ग्राम स्मैक) बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में अभियुक्तों के विरूद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर मु0अ0सं0-04/2026, धारा-8/21 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है । पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे स्मैक को रामपुर बस अड्डे से शकील नामक व्यक्ति से खरीदकर लाए थे। उनका उद्देश्य इसे लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आने वाले यात्रियों एवं गंगाघाट क्षेत्रों में घूमने वाले व्यक्तियों को छोटी-छोटी मात्रा में बेचकर लाभ अर्जित करना था। पुलिस टीम द्वारा स्मैक सप्लाई करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं तथा प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है ।

*अभियुक्तों का नाम पता*
1. साबिर अली पुत्र शौकत अली निवासी श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 33वर्ष
2. शराफत अली पुत्र शौकत अली निवासी श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 26 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *