पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में जनपद में निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना रिखणीखाल पुलिस टीम द्वारा पीएम राजकीय इंटर कॉलेज, पेनो रिखणीखाल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति, तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, पोक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा से संरक्षण के संबंध में जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन जैसे- महिला हेल्पलाइन 1090, डायल 112, मानस हेल्पलाइन 1933 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया ।
जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पौड़ी पुलिस द्वारा आमजन एवं स्कूली बच्चों को निरंतर किया जा रहा जागरूक |















Leave a Reply