जन-जागरूकता की दिशा में पौड़ी पुलिस की पहल लगातार जारी स्कूलों/कॉलेजों में लगातार जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को किया जा रहा जागरूक ।

पौड़ी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार जनपद पुलिस द्वारा लगातार स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए आमजन, विशेषकर छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक एवं अपराध संबंधी विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पौड़ी पुलिस टीम द्वारा पाबो क्षेत्रान्तर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पाबो में अध्यापकों की उपस्थिति में छात्राओं को महिला एवं बाल अपराधों, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों के पालन तथा उनके उल्लंघन से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गुड टच–बैड टच की जानकारी प्रदान करते हुए किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112, उत्तराखंड पुलिस ऐप के उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए अनजान कॉल, संदेश एवं लिंक से बचने तथा किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *