कानून-व्यवस्था को लेकर कोटद्वार में पुलिस की चौकसी, हर स्तर पर सख़्ती, पौड़ी पुलिस अलर्ट मोड में ।

कोटद्वार । कोटद्वार नगर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा बहुस्तरीय एवं सतर्क सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में पुलिस बल कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर सक्रिय है। नगर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों सहित संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित पैदल गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग, रात्रिकालीन भ्रमण एवं सघन चेकिंग के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की सक्रिय तैनाती तथा सीसीटीवी एवं अन्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *