आमजन की सुरक्षा को लेकर थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान ।

पौड़ी | जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशों के क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस वेरिफिकेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, श्रमिकों, फड़-ठेला संचालकों, होटल/धर्मशाला/लॉज कर्मियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का गहन एवं दस्तावेज़-आधारित सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान पहचान पत्र, निवास प्रमाण, कार्य से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई तथा किरायेदार सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिन व्यक्तियों अथवा संस्थानों द्वारा निर्धारित समयावधि में पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था अथवा अपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई, उनके विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई । साथ ही अभियान के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई एवं आमजन को भविष्य में समय से पुलिस वेरिफिकेशन कराने, नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *