राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि एवं शहीद दिवस के अवसर पर जनपद में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 02 मिनट का मौन धारण किया गया ।

पौडी़ | दिनांक 30.01.2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि एवं शहीद दिवस के अवसर पर जनपद में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 02 मिनट का मौन धारण किया गया । इस अवसर पर जनपद के समस्त थानों, चौकियों, पुलिस कार्यालयों एवं पुलिस लाईन पौडी़ में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित देश की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले समस्त अमर शहीदों का भावभीनी श्रद्धा के साथ स्मरण किया गया । मौन धारण के दौरान उपस्थित समस्त कार्मिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति एवं मानवता के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया तथा अमर शहीदों के त्याग, साहस एवं बलिदान को नमन करते हुए उन्हें स्मरण किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *