सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत जनपद में लगातार वृह्द स्तर पर चलाये जा रहे यातायात जागरूकता अभियान पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं, वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों का पालन हेतु किया जी रहा जागरूक ।

पौड़ी | जनपद में संचालित सड़क सुरक्षा माह अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निरंतर रूप से स्कूलों, वाहन चालकों, टैक्सी यूनियनों एवं आम जनमानस के साथ यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार के प्रति जागरूक करना है। इसी क्रम में थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज मैटाकुंड, सतपुली में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को तथा थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने पर विशेष बल दिया गया । जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों एवं स्कूली बच्चों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव,नाबालिग द्वारा वाहन ना चलाने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने सहित अन्य महत्वपूर्ण यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बाजारों एवं प्रमुख चौराहों पर पंपलेट वितरण कर आमजन को यातायात नियमों से अवगत कराया गया। इस दौरान आम जन से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित सड़क परिवेश के निर्माण हेतु दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *