श्रीनगर में बाहरी युवकों द्वारा मारपीट की घटना पर पुलिस का कड़ा रुख दिल्ली निवासी 07 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी, युवकों की दोनों कार हुई सीज ।

श्रीनगर | कोतवाली श्रीनगर अदिति वैडिंग प्वाईंट श्रीनगर के पास कुछ बाहरी युवक जो कि 02 कार में सवार थे उनका कुछ स्थानीय युवकों से वाहन ओवर टेकिंग करने के चलते विवाद हो गया था जिससे दोनों पक्षों क बीच गाली-गलौच व मारपीट की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि विवाद के बाहरी युवकों द्वारा स्थानीय युवकों के साथ हाथापाई/मारपीट की गई । इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा मारपीट में संलिप्त बाहरी युवकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों (DL 4CBE 8961 व DL 11 CE 3638) को सीज किया गया है व युवकों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा इस मामले में गहनता से जांच कर सीसीटीवी कैमरों आदि को खंगाला जा रहा है। शांति भंग कर अराजकता करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

*नाम पता अभियुक्तगण*
1. अजय उबास (उम्र 27 वर्ष) पुत्र रोहतास, निवासी- पुरखुर्द, थाना बवावा, दिल्ली,
2. अभिषेक कौशिक (उम्र 27 वर्ष) पुत्र राजेश कौशिक, निवासी-प्रहलादपुर बांगर थाना सहबाद डेरी दिल्ली
3. विपिन मंद्रवाल (उम्र 27 वर्ष) पुत्र राजेश मंद्रवाल, निवासी- भानियावाला, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून।
4. विशाल वत्स (उम्र 25 वर्ष) पुत्र अनिल कुमार, निवासी- निठारी थाना अमन विहार दिल्ली
5. आकाश डबास (उम्र 26 वर्ष) पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी- लाडपुर थाना- कंजावला दिल्ली
6. सागर (उम्र 26 वर्ष) पुत्र हरिओम, निवास- कंजावला दिल्ली
7. मनीष (उम्र 25 वर्ष) पुत्र सुरेन्द्र, निवासी- छोटूराम पार्क प्रहलादपुर, थाना- सहबाद डेरी दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *