पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही के साथ-साथ न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (N.B.W.) की शत-प्रतिशत तामील अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए । इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल द्वारा जारी वाद संख्या- 4060/2023, धारा -138 परि.वि.अधिनियम से संबंधित अभियुक्त विपेंद्र सिंह रावत, निवासी-ग्राम सिरसू व न्यायालय ए.सी.जे.एम कोटद्वार द्वारा जारी वाद संख्या-2504/2018 NIT Act से संबंधित अभियुक्त कुमार सैनी, निवासी- काशीरामपुर को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेशकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
पौड़ी पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे ।
















Leave a Reply