सड़क पर अनुशासन ही जीवन सुरक्षा की कुंजी: आमजन को पौड़ी पुलिस का संदेश सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं । इस अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा लगातार आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी पाबो पुलिस द्वारा आयोजित जन-जागरूकता अभियान के दौरान स्थानीय टैक्सी यूनियन, वाहन चालक, स्थानीय निवासी एवं व्यापारीगणों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सभी से अपील की गई कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय अनुशासन एवं जिम्मेदारी का परिचय दें। सभी वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं जैसे—वाहन चलाते समय आवश्यक सावधानियां बरतना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग, ओवरटेकिंग से बचना आदि के संबंध में जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *