पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद भर में किराएदार, मजदूर एवं कबाड़ी सत्यापन अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थाना यमकेश्वर पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान के दौरान निर्माण कार्य स्थलों एवं कार्यरत मजदूरों की जांच की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि कुछ ठेकेदारों द्वारा अपने यहाँ कार्यरत मजदूरों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था | उक्त लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए थाना यमकेश्वर पुलिस द्वारा धारा 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 02 ठेकेदारों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रत्येक ठेकेदार का ₹10,000/- का चालान कर न्यायालय में प्रेषित किया गया । साथ ही साथी उल्लंघनकर्ताओं को सख्त हिदायत दी गई कि अपने अधीनस्थ कार्य कर रहे मजदूरों का पुलिस सत्यापन कराना सुनिश्चित करें ।
*नाम पता*
अरुण शर्मा, निवासी – ग्राम बरूरा, नारायणपुर, कुंदा, जनपद चतरा (झारखंड)
मेहर सिंह, निवासी – ग्राम सेनावाला, पोस्ट जातिपुर पडली, थाना नगीना, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश)
















Leave a Reply