पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में, जनपद पुलिस द्वारा आदेश के अनुपालन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में बैंक, ज्वैलरी शॉप एवं प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों द्वारा बैंक, ज्वैलरी शॉप, मुख्य दुकानों/प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण करते हुए विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरों की भौतिक जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, रिकॉर्डिंग सिस्टम, कैमरा कवरेज एवं बैकअप व्यवस्था को परखा जा रहा है, जिससे किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके । पुलिस टीमों द्वारा जिन बैंकों एवं ज्वैलरी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे अथवा अन्य सुरक्षा उपाय अपर्याप्त पाए गए, वहां संबंधित प्रबंधकों/स्वामियों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिन प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं हैं, उन्हें शीघ्र कैमरे लगाने एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है ।
एसएसपी पौड़ी के निर्देशन में जनपद भर में बैंक, ज्वैलरी शॉप व दुकानों में चेकिंग हुई शुरू सीसीटीवी कैमरों की भौतिक जांच, रिकॉर्डिंग व बैकअप व्यवस्था का किया जा रहा निरीक्षण व जांच ।
















Leave a Reply