पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना,यातायात प्रभारियों को दिन रात सघन चेकिंग कर विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व ओवर लोडेड वाहन चलाकों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं । जिसके क्रम में समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत देर सायं तक चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 04 वाहन चालकों (कोटद्वार-02, देवप्रयाग-01 व यातायात कोटद्वार-01) के वाहनों को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी साथ ही वाहनों में ओवर लोडिंग कर, वाहन क्षमता से अधिक सवारी/सामान भरकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 06 वाहन चालकों (यातायात कोटद्वार-05 व पैठाणी-01) के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गयी। यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी ।
विशेषकर शराब पीकर(04) व ओवर लोडिंग (06) कर वाहन चलाने वाले कुल 10 वाहन चालकों के विरूद्ध की गयी कड़ी चालानी कार्यवाही ।
















Leave a Reply