शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध पौड़ी पुलिस सख्त, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों के वाहन व डीएल किये जब्त ।

पौड़ी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना,यातायात प्रभारियों को सघन चेकिंग कर विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व यातायत नियमों का उल्लंघन करने वाले चलाकों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं । जिसके क्रम में समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 04 वाहन चालकों (कोटद्वार-02, श्रीनगर-01 व सतपुली-01) के वाहनों को सीज कर उनके डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 117 वाहन चालकों के विरूद्ध की गयी कड़ी चालानी कार्यवाही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *